दिल्ली रैली के समर्थन में माकपा ने जुलूस निकालकर किया नुक्कड़ सभा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 5 अप्रैल को देश के तमाम मजदूर – किसानो की दिल्ली रैली के समर्थन में माकपा द्वारा एक अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कंजकिरो में जुलूस निकालकर सभा की। नेतृत्व कंजकिरो ब्रांच द्वारा किया गया।

यहां आयोजित जुलूस का नेतृत्व माकपा बोकारो जिला सचिव भागीरथ शर्मा, जिला कमिटी सदस्य श्याबिहारी सिंह दिनकर, लोकल कमिटी सचिव मनोज पासवान, जिला कमिटी की सुमित्रा देवी तथा ब्रांच सचिव कन्हाई शर्मा ने किया।

मौके पर बतौर मुख्य वक्ता माकपा नेता कॉमरेड भागीरथ शर्मा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली रैली में अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू और खेत मजदूर के बैनर तले लगभग 10 लाख देशवासी दिल्ली रैली मे भाग लेंगे।

जिसका माकपा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उक्त रैली केंद्र सरकार की जनविरोध नीतियों के खिलाफ है। कॉ शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार अगर जनविरोधी नीतियों से बाज नहीं आई तो मजदूर किसानों की एकजुटता 2024 के आम चुनाव में सबक सिखायेगी।

नुक्कड़ सभा को कॉ श्याबिहारी सिंह दिनकर, कॉ मनोज पासवान, कॉ सुमित्रा प्रजापति, कॉ कन्हाई शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर खिरोधर प्रजापति, पुनम देवी, सुमित्रा देवी, सीता देवी, जीरा देवी, सोहरी देवी, विलसी देवी, सुनिता देवी, राजू साव, बीमा देवी, दीपा कुमारी, संतोषी देवी, सुनिता प्रजापति सहित दर्जनों माकपा समर्थक उपस्थित थे।

 79 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *