माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में भक्त जनों ने दी नम आंखों से माँ की विदाई

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)( Bokaro)। नवरात्रि के 9 दिन की पूजा के बाद विजयदशमी की संध्या 26 अक्टूबर को दुर्गा मंडप में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुहागिन महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेल के साथ ही महिला पुरुष भक्त जनों ने माता की प्रतिमा नम आंखों से विदाई दी।
गिरिडीह जिला के हद में बरगंडा दुर्गा मंडप की प्रतिमा विसर्जन का सबसे आकर्षक नजारा होता है कि लोग माँ की प्रतिमा को कंधे पर ही उठाकर प्रतिमा को नगर भ्रमण कराकर विसर्जन करते हैं। लॉकडाउन के कारण भीड़ में कमी जरूर रही। मगर लोगों में माँ के प्रति उत्साह पूरा देखा गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में माता रानी जगत जननी जगदंबा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही आसपास के पूजा स्थलों के और भी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। माँ की प्रतिमा के पीछे पीछे सैकड़ों भक्त मां के जयघोष के नारे लगाते नजर आए। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति के साथ वातावरण में पूजा, विसर्जन कराने में पूजा समिति के साथ-साथ जन सहयोग भी पुरी तरह से शामिल रहा।
ममता सिन्हा/

 339 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *