महादेव मंडप मंदिर जीर्णोद्धार निर्माण कार्य में रोक लगाना अनुचित-दीपेश

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता दीपेश निराला और समस्त प्रदेश एवं जिला की टीम ने 2 जून को रामगढ़ जिला (Ramagadh district) के हद में गोला थाना के ग्राम चोकाद में प्रशासन द्वारा रैयती भूखंड में मंदिर जीर्णोद्धार निर्माण कार्य में रोक लगाये जाने पर कड़ा विरोध किया है। दीपेश निराला ने प्रशासन द्वारा की गयी उक्त कार्रवाई की घटना की निंदा किया है।
जानकारी के अनुसार चोकाद गांव के संपूर्ण ग्राम वासियों, मुखिया तथा पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने हिंदू युवा वाहिनी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को मंदिर के प्रधान संरक्षक स्वामी दिव्य ज्ञान जी महाराज के माध्यम से एक पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे प्रशासन उन्हें अपने रैयती जमीन में मंदिर बनाने से रोक लगा दी है। सभी ग्रामवासियों ने आग्रह किया है की गांव के लोगों को मदद की जाए। इस संदर्भ में हिंदू युवा वाहिनी के झारखंड के सभी इकाईयों ने विरोध दर्ज कराया है। इस क्रम में बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि यह तो मुगल राज में ऐसा होता था कि हिंदू तीर्थ न जाए। मंदिर न बनाए। ऐसी घटना हिंदुओं को सताने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ हीं लोगों के संवैधानिक अधिकार को भी छीना जा रहा है। निराला ने कहा कि कोई भी अपनी उपासना स्थल में उपासना कर सकता। उन्होंने और पूरी टीम ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि ऐसे दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ त्वरित करवाई की जाए और हिंदू समाज से प्रशासन माफी मांगे, अन्यथा समस्त समाज आंदोलन करने हेतु विवश हो जाएगा। निराला के अनुसार लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी घटना से वहां के समस्त गांव में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सौ से अधिक ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रेषित कर हिंदू युवा वाहिनी से इस संबंध में मदद की मांग हेतु समर्पित किया है। निराला के अनुसार चौकाद में उक्त स्थल पर लगभग 500 वर्ष से भगवान महादेव का शिवलिंग स्थापित है, जिसका पूरा एरिया 29 डिसमिल का है। यह खतियान में भी महादेव स्थान के नाम पर दर्ज है।
गोला के अंचल अधिकारी ने स्वयं आकर मंदिर जीर्णोद्धार निर्माण कार्य को मौखिक आदेश पर रोक दिया है, लेकिन काम रोकने का कोई लिखित कागजात नहीं दिया है।

 434 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *