Advertisement

तीन पंचायत के कई गांव में बांटे गए धोती, साड़ी, लूंगी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार के सोना, सोबरन महत्त्वकांक्षी योजना के तहत 31 अगस्त को पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में धोती, साड़ी व लूंगी बांटे गए।

जानकारी के अनुसार प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो ने पेटरवार प्रखंड के हद में चरगी पंचायत के लरबेदार में, उलगड्डा पंचायत के चिपुदाग एवं झीरके में तथा कोह पंचायत के लेपो गांव में धोती, साड़ी, लूंगी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष महतो ने कहा कि यह योजना झारखंड सरकार का अति जन उपयोगी एवं महत्वकांक्षी योजना है। इसका लाभ निरीह परिवार के लोगों को अवश्य लेना चाहिए।

मौके पर उलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी, मनोहर मुर्मू, राजू महतो, केशर हासमी, कोह पंचायत के पूर्व मुखिया कजरू महतो, विनोद कुमार सिन्हा, कपिल महतो, अरविंद महतो, किशोर महतो, सकुन देवी, डोकेश्वर महतो सहित सैकड़ों लाभुक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *