झामुमो के मिलन समारोह में सैकड़ो लोगों ने ली सदस्यता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पेटरवार प्रखंड समिति द्वारा एक अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में खेतको नदी तट पुल के समीप मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी विस्थापित नेता इस्लाम अंसारी सहित लगभग 150 रहिवासियों ने झामुमो का दामन थामा।

यहां उपस्थित झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष, जिला सचिव सहित अन्य झामुमो नेताओं के चेहरे पर बड़ी संख्या में रहिवासियों के पार्टी में शामिल होने को लेकर खास तरह का हर्ष देखा गया। समारोह की अध्यक्षता पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो तथा संचालन आसिफ अंसारी व् धन्यवाद ज्ञापन इस्लाम अंसारी ने किया।

मौके पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण झारखंड मुक्ति मोर्चा के संघर्ष की देन है। उन्होंने कहा कि राज्य बने 22 साल हो गया। 17-18 साल तक राज्य के विरोधी तत्व झारखंड को केवल लूटने का काम किया है। आज वास्तव में राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार (Government) को अस्थिर करने में विरोधी तत्व लगे हैं। जो कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में इस बार चयनित 23 बच्चे ऐसे हैं जो बीपीएल परिवार से आते हैं। इसमें खेतको का इक़बाल अंसारी भी शामिल है। अब गरीब का बेटा भी बीडीओ, सीओ बनेगा। यही राज्य का वास्तविक विकास है।

झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि अधिकार के लिए जबतक हम सब एकजुट नहीं होंगे, तबतक मंजिल नहीं मिलेगा। इसलिए एकजुटता जरूरी है। जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि इतने बड़े संख्या में लोगों के जुड़ने से निश्चित हीं झामुमो पेटरवार प्रखंड समिति को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि झामुमो कभी भी वोट की राजनीति नहीं करती है। झामुमो केवल जनता के बीच काम करने में विश्वास किया है। इसके अलावा समारोह को झामुमो के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुर्मू, वरीय नेता अनिल अग्रवाल, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, आदि।

परवेज आलम, ललन सोनी, मुख़्तार अंसारी, नागेश्वर करमाली, मो. अख्तर अंसारी, इक़बाल अहमद, शमशुल हक, मो. जुनैद, बेलाल अहमद आदि ने संबोधित किया। जबकि सभा में खेतको पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्णा ठाकुर, शाने रजा, रेसालत हुसैन सहित सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर झामुमो में अपनी आस्था व्यक्त कर शामिल होनेवालो में विस्थापित नेता मो. इस्लाम अंसारी, फिनीराम सोरेन, मो. बेलाल, रेसालत हुसैन, मो. साने अहमद, वाहिद मियां, मो. जाबीर, शराफत हुसैन, अयूब अंसारी, असगर हुसैन, शेर अली, नरेश मुंडा, गिरधारी मुंडा, रामचंद्र मुंडा, तरुण मंडल, मो मुस्ताक, लखन लाल हेंब्रम, श्रीराम हेंब्रम, रामजीत मुर्मू, साहेब राम मुर्मू, परमेश्वर हांसदा, मो. रुस्तम, मो. रज्जाक, खालिद अंसारी, हामिद अंसारी, बिजय ठाकुर, आदि।

मो. जलील, अब्दुल रहीम अंसारी, राशिद, आबिद हुसैन, यूनुस अंसारी, नाजउद्दीन, जलाल, विश्वनाथ मुर्मू, चमन गंझु, मिथुन सोरेन, महादेव मांझी, अरुण टुडू, बाबूनाथ मुर्मू, विक्रम सोरेन, संतोष हांसदा, जितराम हांसदा, देवीलाल हांसदा, रहिमा खातून, शकीना खातून, माफिना खातून, साजदा खातून आदि ने झामुमो की सदस्यता ली।

 272 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *