ब्लॉक परिसर सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन

समारोह में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित दर्जनों शामिल

धीरज शर्मा/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड ब्लॉक परिसर सभागार में 30 सितंबर को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां नवनियुक्त 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, सदस्य कपिल देव चौधरी, सदस्य संजय प्रजापति, राजू श्रीवास्तव, राणा इकबाल खान, अब्बास अंसारी, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, लक्ष्मी देवी को माला तथा हरा गमछा पहनाकार सम्मानित किया गया।

इसके उपरान्त ब्लॉक परिसर में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की कार्यालय का भी उद्घघाटन संयुक्त रूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल, झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जवाहर सिन्हा के द्वारा फीता काटकर किया गया।

मौके पर युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि सभी नवनियुक्त 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी सदस्य अपने क्षेत्र में मजबूत हैं और संगठन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। किसी तरह का संगठन को लेकर कभी भी कोई परेशानी हो वे हमेशा सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, केंद्रीय सदस्य टेकोचंद महतो, पूर्व जीप सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष यशोदा देवी, जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, प्रखंड विकास पाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि गुरुप्रसाद साव, आदि।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र मिश्रा, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील अकेला, अनुराग बर्मन, संजय पटेल, संतोष पटेल, मनीष कुमार, बिनोद सोरेन, जितेंद्र यादव, शेखर पटेल, भेलवारा मुखिया लक्ष्मी कुमारी, शरीफ अंसारी, किशोरी महतो, पवन महतो, विजय साव, विजय माल्या, नरेश महतो, ब्लॉक परिसर सभी सरकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

 257 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *