सत्यलोक द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गैर सरकारी संस्था सत्यलोक द्वारा 11 दिसंबर को गोमियां प्रखंड के हद में गांधी ग्राम के समीप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यहां संस्था द्वारा खासकर अपने सदस्यों तथा उनके परिजनों को बुके एवं मोमेंटम देकर किया सम्मानित। समारोह में संस्था से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े देश के कई शहरों से सदस्य आये तथा यहां अध्ययनरत बच्चों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया।

ज्ञात हो कि सत्यलोक संस्था लगातार कई वर्षों से बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के स्वांग गांधीग्राम, पिपराडीह, बेरमो प्रखंड के कथारा, जारंगडीह तथा हजारीबाग जिला के हद में नरकी नवाडीह में कई कल्याणकारी सहित अभावग्रस्त बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का कार्य कर रही है।

सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस एन राय के अनुसार संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए उन्हें शिक्षित होना जरूरी है। संस्था इसके लिए गोमियां, नरकी एवं पिपराडीह सहित अन्य जगहो पर करीब ढाई सौ बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रही है। वह भी बिना किसी सरकारी सहायता के।

राय ने बताया कि सबसे पहले यह संस्था गांधीग्राम के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने कार्य किया। यह बच्चे सड़कों पर मांगने का काम करते थे। आज ये बच्चे इस संस्था से जुड़कर शिक्षित हो रहे हैं।
संस्था के संस्थापक सत्येंद्र राय ने कहा कि इनका मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को शिक्षित करना है।

ताकि यह आगे बढ़ सके और इसके लिए उन्हें उनके सदस्य भरपूर मदद कर रहे हैं। संस्था के सदस्य दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, पटना, जयपुर आदि शहर से स्वयं आकर संस्था के कार्यशैली को देखें। इसी के तहत 11 दिसंबर को एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी सदस्यों को मोमेंटम एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद सदस्यों ने उन बच्चों के माता-पिता से जाकर मिले, जिनके बच्चे आज इस संस्था के जरिए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यों ने वादा किया कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सहायक बनेंगे।

संस्था के कार्यक्रम में आये मुख्य रूप से पुणे से रोशन कुमार, उनके पिता गिरिडीह से गिरजा नंदन प्रसाद तथा उनके माता जी, रामगढ़ से संघर्षशील महिला रूपा प्रसाद के अलावा अविनाश, बृजेश, नवीन, पुनीत, शेफाली, आशुतोष, कामिल एवं सूरज शामिल थे। सभी बुगंड ईटेक एवं सेल फोर्स कंपनी से जुड़े हैं। यह कंपनी निरंतर समाज सेवा और समाज में सकारात्मक पहल के लिए कार्य करती है।

मौके पर सत्यलोक संस्था के सदस्य सत्यम कुमार, अमित कुमार सिन्हा, स्थानीय मुखिया विनोद विश्वकर्मा, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 305 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *