असामाजिक तत्वों के हमले में गृहस्वामी घायल

इलाजरत पीड़ित ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। असमाजिक तत्वों के हमले में 20 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के हद में माधोपुर दिघरूआ के पैगम्बरपुर रहिवासी तौसिफ आलम, तौसिक आलम, वाहीद होदा, मो. सब्बीर आदि घायल हो गये। मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंचकर घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल ताजपुर भेज दिया, जहां घायलो का ईलाज चल रहा है।

उक्त घटना के बाद डरे-सहमें पीड़ित तौसिफ आलम ने जान-माल की सुरक्षा एवं हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन देने की बात बताते हुए कहा कि 20 अप्रैल को तड़के उनके पड़ोसी मो. इमरान, मो. हस्सान, मो. एहसान, मो. जमशेद, मो. जुनैद समेत 10-15 नकाबपोश अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे, हरवे- हथियार से लैस होकर गाली-गलौज करते उनके घर में जबरन घुस गये।

आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे। जानकारी पाकर घर पहुंचे उपरोक्त गृहस्वामी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इसमें कई का हाथ टूट गया। कई घायल हो गये। फोन करने पर 112 पुलिस टीम को आते देख हमलावर भाग निकले। जान बचाने को इधर-उधर छूपे घायल को पुलिस ने रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि पीड़ित गृहस्वामी तौसिफ आलम ने ताजपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।

 48 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *