जगह जगह मनाया गया होलिका दहन कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। होली पूर्व बीते 24 मार्च की देर रात्रि जगह जगह होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु चना का झंगरी होलिका की तपीस में जलाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के गुजरात कॉलोनी गरगा नदी तट चौक, भोजपुर कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, कुंवर सिंह कॉलोनी, तारानगर, पिंडराजोरा, पुपुनकी, बालिडीह, कुर्मीडीह, सेक्टर बारह मोड़, सेक्टर चार, सेक्टर नौ बड़ा खटाल, भागलपुर चौक, चंदनकियारी के भोजुडीह, रेलवे स्टेशन कॉलोनी आदि स्थलों पर होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर कई जगहों पर कीर्तन मंडली द्वारा होली व् फगुआ गीत के साथ धुरखेल होली की विधिवत शुरुआत की।

जानकारी के अनुसार बेरमो अनुमंडल के हद में जारंगडीह स्थित शिव मंदिर समिति द्वारा दुर्गा मंदिर के समीप बीते 24 मार्च की रात्रि 11:30 बजे होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों महिला, पुरुष, बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रहिवासी होलिका दहन वाले स्थान पर लकड़ी, उपले और अन्य जलाने वाली वस्तुओं को एकत्रित किया। इसके बाद होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर प्रकाश पंडित ने विधि व्रत रूप से मंत्र उच्चारण कर पूजन करते हुए होलिका में आग लगाई। इसके बाद होलिका की सभी महिला व् पुरुष ने परिक्रमा करते हुए पूजा सामग्री डाला।

इसके अलावा अपर बंगला में भी मदन पंडित ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इसी तरह रिभर साइड, 12 नंबर, 16 नंबर, माइनस क्वार्टर, मनसा नगर मे भी होलिका दहन किया गया। मौके पर धीरज बरनवाल, सुभाष गुप्ता, अमर श्रीवास्तव,भीमा सिंह, कुंदन गुप्ता, टिंकू पंडित, डीपी सिंह, लल्लू दुबे, अमर सिंह, मनोज सिंह, श्याम सिंह, मणि सिंह के अलावा सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

इस अवसर पर करगली गेट, सुभाषनगर, करगली बाजार, ढोरी स्टॉफ क्वाटर, रामनगर, बेरमो सीम कॉलोनी, गांधीनगर, संडे बाजार, कुरपनिया, जरिडीह बाजार, रेलवे कॉलोनी, माइंस रेसक्यू कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, स्टॉफ कॉलोनी, कथारा मोड़, कथारा एक नंबर, बोकारो थर्मल, गोबिंदपुर कॉलोनी, नया वस्ती, गोमियां प्रखंड के आईबीएम कॉलोनी, बांध कॉलोनी, आदि।

हजारी मोड़, महावीर स्थान, स्वांग ओल्ड माइनस, न्यू माइनस, गोमियां मोड़, आईएल गवर्नमेंट कॉलोनी, साड़म, होसिर, ललपनिया, तुलबुल, पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट, चाँपी, खेतको, घरवाटांड, उलगड्डा, ओरदाना, पेटरवार खत्री टोला, कसमार प्रखंड के खैराचातर, गर्री, भसकी, मधुकरपुर, नावाडीह प्रखंड के चपरी, मुंगो, नारायणपुर, पलामू, तेलो, सुरही, कंजकिरो, पेंक आदि जगहों पर होलिका दहन किया गया।

बताया जाता है कि होलिका दहन के दिन सभी बुराइयों का अंत होता है। बता दे कि, होलिका दहन के बाद ही सभी शुभ कार्य का शुरुआत किया जाता है। इसलिए होलिका दहन के दिन सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना जरूरी माना जाता है।

 68 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *