सदस्यता अभियान लक्ष्य को हर हाल मे पूरा करना है-हीरालाल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित सिंह नगर मे 2 जून को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नप समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष माझी ने कहा कि सदस्यता अभियान को हर हाल में गति प्रदान करना है, ताकि लक्ष्य हासिल किया जा सके। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओ को घर-घर पहुँचाए।

इस अवसर पर झामुमो फुसरो नगर सचिव अनिल रजवार के नेतृत्व में सैकड़ो रहिवासियों ने झामुमो में आस्था रखते हुए सदस्यता रसीद कटवाया। साथ ही बैठक में वार्ड कमिटि का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष जितेन्द्र बाउरी, सचिव रामजय सिंह, कोषाध्यक्ष विनय बाउरी को सर्वसम्मति से चुना गया।

मौके पर झामुमो युवा नेता भोलू खान, नगर अध्यक्ष दिपक महतो, सचिव अनिल रजवार, कोषाध्यक्ष मोहसिन रजा, उपाध्यक्ष टेकनारायण महतो, महताब खान, अजय साव, शंकर प्रसाद बेसरा, अमित झा, हर्ष कुमार, जितेन्द्र नायक, आदि।

राजेश सुपन, चन्दन राम, राजकुमार करमाली, विक्की टाईगर, दिपक गुप्ता, तपन घोष, रमेश बाउरी, चिन्तामणि रजवार, दुर्गा माझी, बाबु चंद माझी, चपली देवी, कुन्ती देवी, बबीता देवी, चाँदो देवी, समली देवी, ठंडु देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 89 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *