जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा कानीडीह जंगल, आसपास के ग्रामीणो में दहशत

वनरक्षी टीम द्वारा चलकरी नदी पार पिलपिलो जंगल की ओर खदेड़े जाने का प्रयास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते एक सप्ताह से बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कई प्रखंड क्षेत्रों में जंगली हाथियों के झुंड के विचरण करने से क्षेत्र के रहिवासी पहले से दहशत में हैं।

इनके द्वारा अबतक फसलों को भारी नुकसान करने तथा एक व्यक्ति के घायल करने की सूचना है। आम नागरिकों के साथ साथ वन विभाग के अधिकारी, कर्मी व हाथी भगाओ टीम के सदस्य भी काफी परेशान हैं।

इसी क्रम में 15 नवंबर की सुबह से ही हाथियों का झुंड रहिवासियों को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के कानीडिह (बारूगोड़ा) के वन क्षेत्र की पहाड़ीनुमा झाड़ियों में छुपा देखा गया।

चलकरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दुर्गा सोरेन, पंसस प्रतिनिधि जयराम टुडू, अंगवाली उत्तरी के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित समीपस्थ कई ग्रामीणों ने करीब से हाथियों की उपस्थिति देख सभी ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा है।

जानकारी के अनुसार देर शाम को वनरक्षी बीडी हेंब्रम ने जानकारी दी है कि हाथियों का समूह, जो 38 की संख्या में थे, जिनमें चार छोटे बच्चे भी है। सभी को श्यामालता पुल तक सुरक्षित लाया गया।

यह टीम तीन खेमे में बंट गया है। इन सभी को जुटाने का काम किया गया, क्योंकि इस जंगल के चारो ओर आबादी वाले गांव हैं। इन्हे एक साथ कर टीम द्वारा नहर उस पार चलकरी उत्तरी के पश्चिमी क्षेत्र होते नदी पार कर दिया गया। ताकि पूरा समूह पिलपिलो के जंगल की ओर आसानी से प्रवेश कर जाए।

टीम में वनरक्षी बीडी हेंब्रम सहित हाथी भगाओ दल में प्रमोद मुर्मू, देवनाथ महतो, विजय गुप्ता, सुनील किस्कू, रतन बेदिया, संतोष महतो, उपेंद्र टुडू, कौलेश्वर महतो, जलेश्वर मुर्मू, माधो कुमार, झरी करमाली, लक्ष्मण साव, अनिल महतो आदि शामिल थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व बीते 14 नवंबर की रात्रि बेरमो प्रखंड के हद में जारंगडीह अपर बंगला के जंगल से भगाये जाने के बाद जंगली हाथियों का झुंड दामोदर नदी पार पेटरवार प्रखंड के हद में खेतको वस्ती में जमकर उत्पात मचाया और लगभग आधा दर्जन किसानों के फसल को पुरी तरह बर्बाद कर दिया।

इस क्रम में हाथियों का समूह खेतो के मेढ पर किसानों द्वारा जंगली जानवर से बचाव के लिए बनाये गये लगभग सौ मीटर चारदिवारी को ध्वस्त कर दिया। जिससे उक्त गांव के तमाम रहिवासी भयग्रस्त दिखे।

 209 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *