सार्वभौमिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सालाना 12 दिसंबर को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Day) मनाया जाता है। इसके तहत भारत सरकार के द्वारा *Health for all ” Protection Every One “* थीम दिया गया है। इस थीम का उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के उत्साह बढ़ाने हेतु नॉमिनेशन के आधार पर सर्टिफिकेट वितरण किया जाता है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में पुरस्कृत प्रतिभागी भाग लेंगे।
सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे) में बेहतर कार्य करने वाले एचएससी/पीएचसी/ यूपीएससी/एएनएम एवं सहिया तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें रांची, पश्चिम सिंहभूम तथा बोकारो जिले के कर्मियों को उसके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। बोकारो जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को 12 दिसंबर को जिला सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। जिनमे मुख्य रूप से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एपिल टोपनो, डॉ जी.एस. माल्टो, सीएचओ प्रीति कुमारी, एसएन सीमा टोप्पो, एएनएम किरण तिग्गा, एमपीडब्ल्यू आभाष कुमार बावड़ी, सहिया नंदिनी देवी, योगा कृष्ण नंद शर्मा, डीईओ भागीरथ ठाकुर,
पीएचएम रणविजय कुमार, एमपीडब्ल्यू अंजू कश्यप, एमपीडब्ल्यू(F)महिमा पाउल, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार मिश्रा, एलटी शनि राम, सहिया मीरा देवी, मालती देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा गिरी, बसंती देवी तथा सपोर्ट स्टाफ रामेश्वर गोराई शामिल है।

 399 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *