प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। इनमोसा ढोरी क्षेत्र द्वारा बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित ऑफीसर्स क्लब में 3 दिसंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीसीएल कर्मी सह पूर्व इनमोसा ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव 56 वर्षीय उज्जवल कुमार सिंहा के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। बताया जाता है कि मृतक सिन्हा कई महीनो से बीमार चल रहे थे। उनका रांची स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम कल्याणी परियोजना मे सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे।
शोक सभा में उपस्थित इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को ढोरी क्षेत्र में सिन्हा ने काफी संगठित किया तथा आगे बढ़ने का काम किया। उनका निधन इनमोसा और सीसीएल के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि संगठन को मजबूत बनाकर रखें, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। कहा कि उनके परिजनों को सीसीएल से मिलने वाली राशि तथा आश्रित को नौकरी दिलाने में सभी पूरी तन्यता से सहयोग करेंगे और उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवार के लिए अभिभावक का कार्य करेंगे।
शोक सभा में एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद ने कहा कि उज्जवल सिंहा कंपनी के निष्ठावान कर्मचारी थे। वे काफी लगन से अपनी जबाबदेही निभाते थे। सीसीएल के द्वारा उनके परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन इनमोसा ढोरी क्षेत्रीय सचिव पवन कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालो में सेल मैनेजर राजेश कुमार गुप्ता, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, इनमोसा के कथारा क्षेत्रीय सचिव हेमंत कुमार, बीएंडके एरिया अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, ढ़ोरी एरिया अध्यक्ष तुलसी महतो सहित जयराम सिंह, रोशन सिंह, ए के सरकार, आदि।
आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, प्रकाश कुमार, मदन सिंह, चंदन तिवारथा, युधिष्ठिर सिंह, हरिलाल महतो, निरंजन सिंह, जितेंद्र यादव, रमाशंकर सिंह, मोहित कुमार, बब्बन रजक, डोमन पासवान, विष्णु दत्त आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply