पं. दीनदयाल जयंती पर भाजपा कार्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यहां स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा के पुरोधा पं. दीन दयाल उपाध्याय का अंत्योदय की परिकल्पना से प्रेरित केन्द्र की मोदी सरकार विगत लगभग 9 वर्षो से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की सभी कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण के लिए संचालित हो रही है।पं. दीन दयाल का जीवन नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पंडित जी का विचार के अनुसार पीएम मोदी का सुशासन के कारण भारत का विश्व में प्रभुत्व बढ़ा है।

जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि पंडित जी के विचारों से प्रभावित पीएम मोदी देश की शासन व्यवस्था भारतीय मुल्यो एवं संस्कृति के आधार पर कर रहे है। भारत की समाजिक, आर्थिक और राजनैतिक व्यवस्था में भारतीय मुल्यो की झलक से संपूर्ण विश्व प्रभावित हैं, लेकिन देश का विपक्ष राजनैतिक स्वार्थ के लिए भारतीय मुल्यो और संस्कृति पर आघात कर रहा है।

इसलिए मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी सरकार को अपदस्थ करने के लिए अनैतिक गठजोड़ किया गया है। ऐसी परिस्थिति में पंडित जी के विचारों से प्रभावित कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि विपक्ष के षड्यंत्रों को विफल करें।

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में फुसरो की प्रसिद्ध चिकित्सक व् स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा सिंह ने सैकड़ों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई एवं उचित सलाह दी। इस अवसर पर पीएम मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के पश्चात चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजनों ने किया।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रह्लाद वर्णवाल, लक्ष्मण नायक, संजय प्रसाद, ईश्वर प्रजापति, मोती महतो, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, संजय मिश्रा, सीमा देवी, चंद्रप्रकाश सिंह, मनोज तिवारी, गौतम राम, राजेश साव, रामपुकार राम, नवीन पांडेय, ललिता राव, शिवकुमार राम, हरदीप राम, हरपाल सिंह, विरेश निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

 62 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *