स्वास्थ्य मंत्री ने की विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत

मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दो कोविड 19 सुरक्षा वाहनों को किया रवाना
एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। कोविड 19 से बचाव के लिए झारखंड सरकार (Jharkhand government) के विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 28 मई को रांची के जवाहर नगर क्लब परिसर से इसकी शुरुआत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दो कोविड 19 सुरक्षा वाहनों को रवाना किया।
विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। अब जन जन के द्वार तक पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 विभीषिका के विरुद्ध यह शंखनाद है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समृद्ध और उन्नत राज्य की कल्पना के लिए सरकार काम कर रही है। जैसे जैसे राज्य सरकार को वैक्सीन प्राप्त हो रहा है, तेज गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। कोविड-19 सुरक्षा वाहनों द्वारा टीकाकरण का लाभ लेने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर कॉल करना होगा।
मोबाइल वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए किसी भी स्थान पर 20 लोग होने आवश्यक है। कम से कम 20 लोग होने पर कंट्रोल रूम नम्बर 7546028221 पर कॉल कर इसकी जानकारी देनी होगी। जिसके बाद संबंधित स्थान पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।
उपायुक्त रांची छवि रंजन द्वारा बताया गया कि रांची में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक और 18- 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी। अभियान में खासकर कोविड-19 सुरक्षा वाहनों से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान विकास आयुक्त अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, राज्य टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी डोडे अंजनेयुलू, उपायुक्त रांची छवि रंजन, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, एसी नक्सल रामवृक्ष महतो, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 160 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *