प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार (State Government) के पंचायती राज विभाग के सौजन्य से प्रमंडल स्तरीय चार दिवसीय मुखिया प्रशिक्षण में पेटरवार व् कसमार प्रखंडो के मुखिया शामिल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण में अंगवाली उत्तरी के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, दक्षिणी के अनिता सोरेन, चलकरी उत्तरी के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष अक्लेश्वर ठाकुर सहित पेटरवार प्रखंड के 23 एवं कसमार प्रखंड के 15 मुखिया प्रशिक्षण में शामिल हैं। यह आयोजन प्रमंडल कार्यालय हजारीबाग में हो रहा है, जो आवसीय प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण बीते 2 सितंबर से 5 सितंबर तक चलेगा।
![]()












Leave a Reply