Advertisement

कृषि केंद्र की प्रधान ने महिला दिवस पर आत्मनिर्भरता को दी प्रमुखता

प्रहरी संवाददाता/वैशाली(बिहार)। वैशाली जिले (Vaishali district) के हद में हरिहरपुर कृषि केंद्र की प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक ने 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर अपने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में जाने का सन्देश दिया। मानों इस मौके पर वे इस तथ्य को काफी प्रमुखता दे रही हों।
मालूम हो कि केंद्र पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर किसान आयोग पटना की उपाध्यक्ष अनीता कुशवाहा मौजूद रही। जिनका स्वागत केंद्र की तरफ से वन प्रमंडल अधिकारी नूतन ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची महिलाओं को पॉली हाउस के साथ साथ कृषि संयंत्र आदि घूम घूमकर दिखया गया। जिसकी सराहना करते हुए सभी उत्साहित भी दिखे। डॉ सुनीता कुशवाहा केंद्र की वरीय वैज्ञानिक तथा गृह वैज्ञानिक डॉ वर्षा के अलावा कार्यक्रम सहायक सविता कुमारी, दीपक, संजीव कुमार अनुज आदि ने सक्रीय भूमिका निभाई। महिला दिवस पर सभी काफी उत्साहित दिखे। केंद्र प्रधान ने आयोजन की सफलता और कृषिगत जानकारियों के प्रसार आदि को लेकर सबों के प्रति आभार भी जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *