कांग्रेस छोड़ हाशिम दर्जनों समर्थकों के साथ झामुमो का थामा दामन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह सह झारखंड राज्य (Jharkhand State) स्थापन दिवस पर 15 नवंबर को झामुमो फुसरो नगर समिति के अध्यक्ष मदन महतो के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस (Congress) सहित विभिन्न दलों को छोड़कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी और झामुमो पर आस्था जताते हुए नि:स्वार्थ भाव से मौहम्मद हासीम अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये।

इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी और जिला सचिव जय नारायण महतो ने झामुमो में शामिल मो.हासिम, मो. खलील, मो. समसाद, मो.आबीद, मोतीउल्ला, हुमायूं,ताहीर अंसारी,मोबारक अंसारी,मो. शब्बीर आदि को माला पहनाकर स्वागत किया तथा सदस्यता ग्रहण कराया।

यहां जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि जिस चुनौतियों और परिस्थितियों का राज्य इन दिनों सामना कर रहा है, उससे निपटने के लिए अगर कोई उपयुक्त दल है तो वह है झामुमो। कोई उपयुक्त नेता है तो वह हैं हेमंत सोरेन। हाशिम ने कहा कि मैं अपने लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा था, मुझे उम्मीद है कि झामुमो के माध्यम से मैं लोगों की सेवा कर सकूंगा।

इसके पूर्व सभी ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर कार्यालय पुराना बीडीओ ऑफिस (Old BDO Office) में नगर अध्यक्ष मदन महतो की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस सह जयंती समारोह भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। संचालन नगर सचिव दीपक महतो ने किया।

मौके पर केंद्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा, स्पोर्ट्स विंग्स जिलाध्यक्ष भोलू खान, संयुक्त सचिव फैयाज आलम, जिला मीडिया प्रभारी विक्की महतो, अमित झा, राजकुमार करमाली, विगन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल रजवार, युवा अध्यक्ष सुरज बाउरी, बेलाल हासमी, महताब, टेकनारायण महतो, सुरज गिरी, अरूण कुमार, दीपक गुप्ता, फिरदौस, गुड्डू खान, मुन्ना उरांव, विनोद महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 234 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *