अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रुप की महिलाएं पुरस्कृत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा वित्त पोषित संस्था, भारती महिला संघ पेटरवार, सहयोगकर्ता प्रदान के द्वारा ओम शांति भारती महिला संघ के तत्वावधान में 8 मार्च को अपराह्न अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वार्षिक आम सभा का आयोजन सादगी पूर्ण तरीके से किया गया।

आमसभा में सर्वप्रथम संगठन से जुड़े दीदियों, भैया अनुपम एवं आगंतुक अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि पंचायत के तत्कालीन ग्राम प्रधान श्याम रजवार व संगठन के प्रखंड एवं क्षेत्रीय समन्वयक को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रखंड समन्वयक नंदलाल महतो, क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार महतो ने कहा कि आज की परिस्थिति में महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भरता के लिए एक से एक कदम उठाए जा रहे हैं। आज महिलाएं घुटनभरी जिंदगी से बाहर निकल गई है।

इन्हे सुझाव दिया गया कि प्रदत्त राशि का ये सोच समझकर ही उपयोग करें तो निश्चय ही सफलता मिलेगी।महिला नेत्री ने संगठन से जुड़े वार्षिक आय, व्यय एवं अबतक की उपलब्धि प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में कौशल रजवार, महेश्वर तुरी आदि ने व्यवस्था में योगदान दिया। मंच पर बीते वर्ष में ओम शांति महिला ग्राम संगठन अंगवाली उत्तरी पंचायत द्वारा सर्वश्रेष्ठ ग्राम संगठन के लिये दिव्य ज्योति ग्राम संगठन अंगवाली, आदि।

सर्वश्रेष्ठ एपीएस (APS) के लिए इंदु देवी, सर्वश्रेष्ठ कृषि आजीविका में बोबी देवी को, सर्वश्रेष्ठ लेखापाल में कुंती देवी को, आदि। बैंक सखी में मंजू देवी, सुलेखा देवी, सोनम आदि पुरस्कृत की गईं। यहां आदिवासी लिवास में स्थानीय युवतियां आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये।

मौके पर एसबीआई (SBI) चलकरी शाखा प्रबंधक सहित संदीप महतो, सोनाली देवी, एमबीके नेहा हांसदा, एडब्लू सुनीता देवी, एपीएस आरती देवी, इंदु, जिरवा, विदोत्तमा, रीता कुमारी, गीता देवी, सोमप्रिया देवी, आशा देवी, संजोती, फुलमनी, लीला, प्यारी,गंगामुनि आदि आयोजन में सक्रिय रही।

 144 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *