शादी से पहले उठी दूल्हे की अर्थी

सड़क दुर्घटना में दूल्हा सहित दो की मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। होनी थी दूल्हे की शादी, लेकिन शादी से पहले दुल्हे की अर्थी उठ गया। विवाह के लिए सामान खरीदकर लौट रहे दूल्हा सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में बड़की चिदरी गांव के माघा रहिवासी महादेव सिंह और उसके बड़े भाई बिरजू सिंह की सड़क दुर्घटना में 28 अप्रैल को दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोमियां-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर जमनीजारा के निकट घटित हुआ।

बताया जाता है कि मृतक महादेव सिंह की शादी 2 मई को थी। वे अपने से बड़े भाई बिरजु सिंह के साथ बनासो बाजार गए थे। वहां से शादी और लगन का सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे कि जमनीजरा के समीप मोटरसाइकल विपरीत दिशा से बोकारो जिला के हद में फुसरो से हजारीबाग जा रही साब्बी नामक बस से टकरा गई।

जिसके कारण 30 वर्षीय महादेव सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि 35 वर्षीय बिरजू सिंह की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया टुकन महतो, पंसस सरयू रविदास, महेश महतो सहित अन्य रहिवासी घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना मिलते ही बिष्णुगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह, बीडीओ संजय कोगारी, सीओ रामबालक कुमार मौके पर पहुंचे और वार्ता कर सड़क जाम हटाया।

बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से जो भी प्रावधान होगा मृतको के आश्रित को दिया जाएगा। गोमियां बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि जो सरकारी मदद है उसे उनके आश्रित को दिया जाएगा। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ज्ञात हो कि, मृतक के पिता महरु सिंह का निधन 25 वर्ष पूर्व सर्पदंश के कारण हुई थी। मां मोहिनी देवी ने बड़ी मुश्किल से तीन बेटों की परवरिश की थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। उक्त परिवार में हुई मौत के बाद शादी का उमंग मातम में बदल गया।

 387 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *