भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री का भव्य स्वागत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पिछरी स्थित आदर्श उच्च विद्यालय प्रांगण में भाजपा के वरीय नेता व राज्य कार्यसमिति के सदस्य देवी दास के सौजन्य से 6 अक्टूबर को आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार के पोत परिवहन व जल मार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर के आगमन पर उनका पारंपरिक नटुआ नृत्य, आदिवासी नृत्य एवं छऊ-नृत्य के आयोजन से भव्य स्वागत किया गया ।इस अवसर पर मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, भाजपा बोकारो जिला महिला मोर्चा आदि।

 

जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी, डॉ रविंद्रउषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन सह भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, पिछरी उत्तरी मुखिया, कोयला क्षेत्र की गुरबारी देवी आदि आसीन थी, जिनका स्वागत पिछरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आदर्श उच्च विद्यालय के छात्राओं ने अपने गान से भाव विभोर कर दिया। विद्यालय के एचएम धनेश कुमार महतो सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यालय की ओर से मोमेंटम (प्रतीक चिन्ह) तथा एक छात्र ने त्वरित स्केच बनाकर मंत्री शांतनु एवं पूर्व विधायक बाटुल को उनकी चित्र उन्हें भेट किया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने यहां की संस्कृति व परंपरा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में राष्ट्रहित के लिए सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसे आम नागरिक भी अच्छी तरह समझ रहे हैं।

 


बता दें कि, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी व केंद्रीय विधि, न्याय (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपरिहार्य कारणों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

इसके बावजूद वीडियो कॉल के माध्यम से अपने संबोधन में मंचासिन प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में उपस्थित रहिवासियों से रूबरू हुए और आगामी कुछ दिनों में यहां पधारने को आश्वत किया।
इस अवसर पर दर्शक सह श्रोता दीर्घा खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में पेटरवार, बेरमो, जरीडीह सहित अन्य प्रखंड के प्रशानिक पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी सदल बल सक्रिय रहे।आयोजक देवी दास द्वारा आयोजन में सहयोग करने वालों तथा स्थानीय सहित दूरदराज से आने वालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

 161 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *