होली के शुभ अवसर पर फिल्म हिंदुस्तानी का सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। निर्माता विजय यादव कृत तथा वेब म्यूजिक और सांवरे फिल्म्स प्रस्तुत सुपरस्टार अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू अभिनीत फिल्म हिंदुस्तानी होली के पावन अवसर पर एकसाथ बिहार, झारखंड, गुजरात और पंजाब के सिनेमाघर में प्रदर्शित की जायेगी।

होली के रंगों में सराबोर भोजपुरी फिल्म हिंदुस्तानी देश भक्ति से प्रेरित फिल्म हैं। इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्माता विजय यादव ने बताया कि हिंदुस्तानी सभी भारतीयों को पसंद आने वाली शानदार फिल्म है। जिसका निर्माण भव्य स्तर पर किया गया हैं। यह बड़े बजट की फिल्म हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत कर दिया हैं। साथ ही सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया है।

उन्होंने भोजपुरी दर्शकों से अपील किया है कि होली के अवसर पर इस फिल्म को जरूर देखें और मनोरंजन के माध्यम से होली को यादगार बनायें। फिल्म हिंदुस्तानी को लेकर अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि हिंदुस्तानी एक सच्चे भारतीय की कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को अपने से जोड़ने का काम करेगी। इस फिल्म में उनकी भूमिका अहम हैं और यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाली है।

चिंटू ने कहा कि फिल्म की कहानी ने उन्हे भी प्रभावित किया है। जब यह पर्दे पर आएगी तो उम्मीद है कि सभी को आकर्षित करेगी। कई फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड प्राप्त कर चुके चिंटू को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।दर्शकों से उनकी अपील हैं कि वे इस फिल्म को अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में जाकर देखें। इस फिल्म के गीत संगीत भी मधुर व कर्णप्रिय हैं।

फिल्म हिंदुस्तानी के गीतकार छोटू यादव, सुनील झा और विनय निर्मल, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, सोनू व् प्रीतम है। फिल्म हिंदुस्तानी के निर्देशक नीलमणि सिंह हैं, जबकि फिल्म की को – प्रोड्यूसर श्रद्धा यादव, संगीतकार छोटे बाबा और सुनील जाने हैं। छायांकन माही शेरला का है। जबकि, फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा और एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव और एस मल्लेश हैं।

 72 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *