भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 29 जून को महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जन संपर्क अभियान के क्रम मे रहिवासियों को केंद्र की मोदी सरकार के बीते 9 साल के कार्यकाल के दौरान की गयी उपलब्धियों को बताया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा बोकारो मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी की अध्यक्षता में बोकारो के विभिन्न सेक्टरों तथा झुग्गी झोपरियों मे महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे मुख्य रूप से महिला मोर्चा के बोकारो जिला प्रभारी किरण सिंह, प्रांडलिय प्रभारी अर्चना सिंह, महामंत्री बबिता देवी, आदि।

मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, संतोष दास, शंकर रजक, पुष्पा देवी, रूबी देवी, सरस्वती देवी और उनकी कार्य समिति बहनो के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन के लिए आमजनों से अपील की गयी। इस अवसर पर बैठक मे महिला मोर्चा द्वारा लखपति देवी को सम्मानित किया गया।

आयोजित महा जनसंपर्क अभियान मे आंगनबाड़ी केंद्र, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा गरीब जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी ने दी।

 275 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *