पिछरी में गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश-यात्रा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी गांव स्थित नर्मदेश्वर रुद्रमंदिर प्रांगण में नारी सशक्तिकरण वर्ष अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार पिछरी शाखा के तत्वावधान में 6 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में गिरिडीह सांसद सहित दर्जनों गणमान्य व् सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार आयोजित चार दिवसीय 24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ को लेकर 6 मार्च को भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सर्व प्रथम पूर्वाह्न यज्ञ परिसर में पंचायत के पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा (विशिष्ट अतिथि) द्वारा विधि विधान से ॐ अंकित ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंक्तिबद्ध होकर 251+24 मुख्य कलशधारी युवतियां व महिलाएं आयोजन स्थल से मुख्यपथ होते दामोदर नदी तट हिंदुस्तान पुल पहुंची। साथ में बैंड बाजा, छउ नृत्य दल तथा स्कूली युवतियां गायत्री माता, शिव-पार्वती के भेष में आकर्षक झांकी भी साथ चल रही थी।

नदी तट पर मुख्य अतिथि गिरिडीह सासंद तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रकाश सिंह का स्वागत गायत्री परिवार द्वारा किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशों में जल भरे गए। सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते उत्साह पूर्वक मुख्य पथ होते आयोजन स्थल पहुंचे।

यज्ञ स्थल के समीप स्थित मंच पर हरिद्वार शक्तिकुंज से पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मां गायत्री की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा मंगल गान, आरती किया गया। क्रमवार सभी को फलाहार उपरांत महाप्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरण किया गया।

यज्ञ के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली में पंडित राजन दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक बघेल, शिवम भारद्वाज, अरविंद जी शामिल थे। गायत्री पीठ बोकारो से जिला समन्वयक बैजनाथ सिंह, ट्रस्ट सदस्य डीके महतो, युवा प्रकोष्ठ समन्वयक धनेश्वर महतो, गायत्री परिवार गोमियां के संयोजक पंचदेव प्रसाद यादव, गायत्री परिवार कथारा के रघुनंदन बरनवाल सहित कोयांचल के विभीन क्षेत्र, पिछरी गायत्री परिवार में जुड़े तमाम पदाधिकारी, सदस्य तथा पंचायत के काफी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में जुटे हुए थे। देर शाम को श्रद्धालुओं द्वारा भजन, प्रवचन का आनंद उठाया गया।

 100 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *