अंगवाली में मानस आयोजन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उषा सिंह एवं बेरमो प्रमुख गिरजा देवी हुई शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के मैथानटुंगरी स्थित धर्म-संस्थान में 12 मार्च से होने वाले श्रीराम चरित मानस नवाहन परायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर 11 मार्च को भव्य कलश-यात्रा सह शोभा-यात्रा निकाली गई।

यहां मुख्य अतिथि बतौर फुसरो की चर्चित महिला चिकित्सक एवं अंगवाली स्थित श्रीराधेश्याम गौशाला की संस्थापिका डॉ रविंद्रउषा सिंह, विशिष्ट अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी शामिल हुई। समिति द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम दिन दस बजे आयोजन स्थल से 351 कुंवारी बालाएं व महिलाओं का जत्था गाजे, बाजे एवं विभिन्न देवी, देवताओं की झांकी के साथ विभिन्न मुहल्ले, मंडपवारी चौक होते दामोदर नदी तट पर गए। जहां आचार्य गौरबाबा एवं अन्य पुजारियों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशों में जल भरे गए।

इसके बाद कतारबद्ध होकर सभी कलश लेकर पुनः मानस स्थल पहुंचे। वहां सभी जलयुक्त कलशों को सुरक्षित रखा गया। इस दौरान कई समाजसेवी संस्था द्वारा बीच मार्ग में शरबत की व्यवस्था की गई थी। इसमें प्रकाश मिश्रा, राकेश मिश्रा, दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के डॉ सोहन आदि सक्रिय रहे।

इस अवसर पर मां छिन्नमस्तिका जागरण ग्रुप के वाद्य कलाकार शामिल थे। कलश यात्रा में मानस समिति अध्यक्ष सत्यजीत मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रामबिलास रजवार, भाजपा के हिमाचल मिश्रा, सचिन मिश्रा सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य, स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि गौरीनाथ कपरदार, आदि।

पंसस बोबी देवी, जल सहिया भाग्यरानी देवी, संचालन कर रहे संतोष नायक, झांकी के नायक शिक्षक संजय मिश्रा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष, बुजुर्ग, युवक, युवतियां, बच्चे आदि शामिल थे।

 98 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *