Advertisement

रुद्र महायज्ञ व् हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा में 551 महिला एवं कन्याएं हुई शामिल

एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। हजारीबाग जिला के हद में दारू प्रखंड के मेढ़कुरी कला में श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीते 6 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में आसपास की 551 महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। उक्त जानकारी 7 मई को राष्ट्रीय सवर्ण सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक ने दी।

गणक ने बताया कि कलश यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में वे स्वयं विप्र बंधुओं के साथ उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से कलश देकर विदा किया। कलश यात्री 2.5 किलोमीटर पद यात्रा कर शिवाने नदी पहुंचे। इस बीच गाजे-बाजे के साथ घूमते हुए हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय माता दी का जयकारा लगा। पूरा क्षेत्र जयकारों की गूंज से भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना किया। साथ हीं श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश स्थापित किया। गणक के अनुसार यह पांच दिवसीय महायज्ञ 6 मई से 10 मई तक चलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *