Advertisement

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीवीसी द्वारा पंचायत भवन में ग्राम सभा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीवीसी बोकारो थर्मल के सौजन्य से 2 नवंबर को कंजकीरों पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। परियोजना के सतर्कता अधिकारी मो. तारिक सईद ने उपस्थित गणमान्य जनों का परियोजना की ओर से स्वागत संबोधन के साथ शिकायतों की सुनवाई उचित माध्यमों से करने की जानकारी दी।

इस अवसर पर कर्पूरी उच्च विद्यालय कंजकीरों की प्रधानाध्यापिका जय लक्ष्मी ने भ्रष्टाचार को समाज के लिए अभिशाप बताया। बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य जी पी सिंह ने सत्यनिष्ठा के चारों सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और आर्थिक आयामों पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता मोती लाल महतो ने कहा कि सतर्कता से ही समाज विकसित होता है।

पंचायत सचिव सदस्य रेवतलाल महतो ने अपने विचार रखते हुए अपने आप में सुधार को देश की समृद्ध का आधार बताया। इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना के उप महाप्रबंधक प्रशासन बी जी होलकर ने सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छी आदतों की शुरुआत घर से होती है। उन्होंने विद्यालय में नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देने की बात कही। ग्राम सभा का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक नियंत्रक (यांत्रिक) दीनानाथ शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. कैफ़ी का सराहनीय योगदान रहा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *