Advertisement

राज्यपाल ने सिटीजन फोरम अध्यक्ष की पुस्तक का किया विमोचन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजधानी रांची स्थित लोकभवन में 11 फरवरी को सिटीजन फोरम रांची के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन किया।

पुस्तक के लेखक निराला के अनुसार उक्त पुस्तक में झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियम) नियमावली-2015, झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम)-2017, झारखंड नगर पालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली-2017 और नागरिक सुविधाओं आदि विषयों का विस्तृत उल्लेख है। बताया कि उक्त पुस्तक को झारखंड के क्राउन पब्लिकेशंस ने प्रकाशित किया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में लेखक दीपेश कुमार निराला की पुस्तक का विमोचन किया, जिसे झारखंड के प्रतिष्ठित क्राउन पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। इसमें झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015, झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम)-2017, झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनिमावली-2017 और नागरिक सुविधाओं के बारे में बताया गया है। यह पुस्तक खासकर फुटपाथ दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स), नगरपालिका व् नगर निगम से जुड़े रहिवासियों तथा यातायात प्रबंधन से जुड़े आमजन, विधि के क्षेत्र से जुड़े वकील, जज और विधि विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए काफी लाभकारी होगी। इस पुस्तक में मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा रेहड़ी लगाने वालो के लिए तथा उनसे जुड़े शिकायत निवारण एवं विवाद समाधान हेतु किए गए उपबंधों तथा उनकी आजीविका के संरक्षण और टाउन वेंडिंग समिति से संबंधित नियमों की जानकारी, पथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण, निबंधन/पंजीकरण, इनका विक्रेता पहचान पत्र के नियम-कानून की जानकारी दी गयी है।

पुस्तक में विक्रय स्थलों का चिन्हितिकरण, वर्गीकरण, उनको सूचीबद्ध करने, विक्रय शुल्क निर्धारण से संबंधित नियमों का उल्लेख है। साथ ही झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली के तहत पार्किंग व्यवस्था, शहरी परिवहन निधि, पार्किंग दर, इनकी प्रक्रियाओं तथा दंड एवं शास्ति व् अपील के प्रावधानों की जानकारी है।

वहीं पुस्तक में नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न अधिसूचनाएं एवं सर्कुलर की जानकारी को यहां समाहित किया गया है, जो खासकर नगरपालिका शहरी क्षेत्र में लागू होती है। राज्यपाल द्वारा पुस्तक विमोचन के अवसर पर लेखक दीपेश कुमार निराला सहित उमाशंकर सिंह और क्रॉउन पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशक अमित आर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कहा कि यह पुस्तक झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के बाद झारखंड में बनी विभिन्न नियमावलियों की सुव्यवस्थित जानकारी एक जगह उपलब्ध कराती है।

कहा कि यह पुस्तक रांची क्व अपर बाजार पुस्तक पथ और ईस्ट जेल रोड स्थित क्रॉउन पब्लिकेशन के दुकानों में उपलब्ध है। साथ ही इसे ऑनलाइन अमेजन से भी ऑर्डर किया जा सकता हैं। कहा कि आम नागरिकों और पथ विक्रेताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस पुस्तक की कीमत 220/ रुपये रखी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *