अव्यवस्था देख नाराज दिखी प्रखंड प्रमुख
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत द्वारा 22 अक्टूबर को आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अव्यवस्था हावी रहा, जिसके कारण बीडीओ तथा प्रखंड प्रमुख नाराज दिखी।
झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में सरकार द्वारा आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जारंगडीह में आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम तहत यहां आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। जहां आसपास के रहिवासियों द्वारा आवेदन देकर अपनी समस्या समाधान कराए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी तथा प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के क्रम में यहां की व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर में गंदगी देख नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में जाति, विकलांगता, आय, निवास, पेयजल, ई-श्रम पोर्टल, निर्वाचन संबंधी, शौचालय, खाद सुरक्षा, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित कुल 1134 आवेदन प्राप्त किया गया, जिसमें 148 आवेदन का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया।
जबकि 986 आवेदन को निराकरण हेतु रखा गया है। यहां बेरमो बीडीओ मधु कुमारी ने रहिवासियों की शिकायत पर स्थानीय पीडीएस डीलर को जमकर लताड़ लगायी।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा उक्त पंचायत की मुखिया फिरोज खातून, पंचायत समिति सदस्य अरुणा कुमारी, पूर्व मुखिया मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, उप मुखिया रूबी देवी, वार्ड सदस्य पूजा मुर्मू, कंचन सिंह, रीता देवी, जसवीर कौर, छोटी देवी, सहयोगी के रुप में ललित रजत, विकास सिंह, स्कूल की प्रधानाध्यापिका गीता देवी, रीना देवी, जानवी आरा, शशि भूषण सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्रप्रकाश सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संबंध में श्रमिक नेता बाल गोविंद मंडल ने उक्त कार्यक्रम को पूरी तरह से अव्यवस्थित बताते हुए कहा कि ना तो यहां कर्मचारियों द्वारा रहिवासियों को किसी तरह का सहयोग किया जा रहा है, ना ही व्यवस्था नाम की कोई चीज है।
![]()












Leave a Reply