Advertisement

रांची के मोरहाबादी में गोस्वामी समाज की बैठक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी में 29 अक्टूबर को धनेश्वर गोस्वामी की अध्यक्षता में गोस्वामी समाज की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया।

मोरहाबादी मैदान में आयोजित गोस्वामी समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। कहा गया कि गोस्वामी समाज के अंतर्गत जितने भी गोस्वामी हैं जैसे नाथ, गिरी, पुरी, भारती सहित अन्य को जोड़कर एक मंच पर लाया जाएगा। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि झारखंड प्रदेश में जितने भी गोस्वामी बंधु हैं उन सबों का समाज द्वारा जनगणना कराया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। समाज में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ हीं आने वाले दिनों में गोस्वामी समाज एक भव्य सेमिनार का आयोजन रांची मे करेगा।

इस अवसर पर सुचीत गोस्वामी, ममता गोस्वामी, सुदर्शन नाथ गोस्वामी, सुरेंद्र नाथ, मुकेश गोस्वामी, डोमन गोस्वामी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। जबकि बैठक में उपरोक्त के अलावा सूरज गोस्वामी, समरेश गिरी, राजू गोस्वामी, महेंद्र गिरी, सोनी गोस्वामी, रविंद्र गोस्वामी, लक्ष्मण गोस्वामी, अमन गोस्वामी सहित दर्जनों गोस्वामी समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *