सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका स्थापना दिवस पर गूगल मिट

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। सामायिक परिवेश हिंदी पत्रिका का स्थापना दिवस समारोह का ऑनलाईन आयोजन 27 जनवरी को संध्या 4 बजे गुगल मिट पर आयोजित किया गया। जिसका केंद्र बिहार की राजधानी पटना था।

मुख्य अतिथि के रूप में संस्था एवं पत्रिका की प्रधान संपादक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि 11 साल पहले संस्था को स्थापना किया गया था।

संस्था और पत्रिका आज राष्ट्र ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुई है। जिसमें सामाजिक कार्यो से लेकर साहित्यिक कार्यो का निरन्तर निर्वाहन किया जा रहा है।

पत्रिका का नियमित डिजिटल और हार्ड कॉपी में प्रकाशन किया जा रहा है। सामयिक परिवेश क्लब पटना की सचिव विभा ने अपने कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।

दोनों अतिथियों ने पत्रिका के संपादक सह राष्ट्रीय सलाहकार सह सभा अध्यक्ष की प्रसंशा करते हुए कहा कि श्याम कुंवर भारती की मेहनत और लगन से पत्रिका का पूरे देश भर में प्रचार प्रसार हो रहा है। हजारो साहित्यकार पत्रिका के साथ जुड़कर पत्रिका के प्रकाशन मे सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नित्य ऑनलाइन और ऑफलाइन (Online and Offline) साहित्यिक आयोजन किए जा रहे है। साथ ही नए नए साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जा रहा है।

अभी हाल में ही काव्य पाठ वीडियो प्रतियोगिता (Poetry Text Vedio Contest) का आयोजन किया गया, जिसमें वर्षा तिवारी उप संपादक मध्य प्रदेश अध्याय ने प्रथम, प्रियंका साव उप संपादक बंगाल अध्याय ने दूसरा और शिखा गोस्वामी छतीसगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बाकी सात लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया जा रहा है। अगली प्रतियोगिता ग़ज़ल पाठ वीडियो प्रतियोगिता है जिसमें पहले जैसी ही पुरस्कार राशि दी जाएगी।

पत्रिका के संपादक सह राष्ट्रीय सलाहकार श्याम कुंवर भारती ने भी सभा को संबोधित किया और देश विदेश मे संचालित सभी संचालन समितियों के पदाधिकारियों के सहयोग करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। भावी कार्यक्रमों की जानकारी दिया।

कार्यक्रम (Program) में सरस्वती वंदना कृति तिवारी ने स्वागत गीत, प्रियंका साव उप संपादक बंगाल अध्याय ने किया। मंच संचालन स्नेहलता पांडेय और प्रियंका साव ने किया। ग़ज़ल और नृत्य की प्रस्तुति स्वेता मिनी ने किया। रेखा ने भजन गाकर सबको मंत्र मुग्ध किया।

इसके अलावा पत्रिका परिवार के अन्तर्राष्ट्रीय उप संपादक दुबई से कौशर भुट्टो, जे के मिश्रा दुबई, अशोक गोयल मीडिया प्रमुख, रेखा कापसे मध्य प्रदेश, प्रीतम कुमार झा राज्य प्रभारी बिहार अध्याय, रजनी प्रभा उप संपादक बिहार अध्याय, सतेंद्र शर्मा राज्य प्रभारी हिमाचल अध्याय, आदि।

बिष्ठ सिंह उत्तराखंड उप संपादक, दीपांशु पांडेय राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार, वर्षा तिवारी उप संपादक मध्य प्रदेश अध्याय, आर बी सिंह मुंबई, निक्की शर्मा राज्य सलाहकार महाराष्ट्र और सुधीर श्रीवास्तव यूपी ने बहुत ही मनमोहक कविता पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रीतम कुमार झा ने किया।

 469 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *