झारखंड में समस्याओं का समाधान करेगी सुशासन दल-रामकिंकर पांडेय

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड में आमजनों के समस्याओं का समाधान सुशासन दल करेगी। उक्त बातें दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने कही।

बोकारो जिला के हद में गोमियां कथारा मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में 4 अप्रैल को झारखंड की राजनीति पर चर्चा करते हुए सुशासन दल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने कहा कि सुशासन दल झारखंड में समस्याओं के समाधान की राजनीति करने के लिए उतर चुकी है। कहा कि सुशासन दल के माध्यम से समाधान की राजनीति पर बल देना ही हमारा उद्देश्य होगा।

प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि बीते 24 वर्षो में भाजपा, कॉंग्रेस, झामुमों और आजसू को झारखंड में भरपूर सत्ता सुख मिला है। इसके बावजूद यहां न तो पलायन रुका है, और न ही निवेश का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उन्हें कोई भी अपनी व्यक्तिगत राजनीति चमकाने के लिए हांक कर ले जाता है। जिससे युवाओं में हताशा की स्थिति बन गई है। झारखंड के भोले भाले युवा पलायन का दंश झेल रहे हैं। बोकारो स्थित सेल में नौकरियां घट गई है। गिरिडीह में अभ्रक खदान बंद हो गए हैं। कोलियरियों का आउटसोर्सिंग की जा रही है। कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार इनकी सुध लेने की बजाय आंख बंद कर सोने का कार्य कर रही है।

पांडेय ने कहा कि हम सुशासन दल के माध्यम से जाति, धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर झारखंड को औद्योगिक राज्य, आईटी हब और उच्च शिक्षा का केंद्र बनाना चाहते हैं। हम लोकसभा चुनाव लड़ना नही चाहते हैं, लेकिन जो दल जाति, धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक बेहतर झारखंड बनाने का प्रयास करेगी, हमारा समर्थन उस दल के साथ अवश्य होगा।

मौके पर सुशासन दल के प्रदेश महामंत्री कुलदीप प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुलाब किशोर, प्रदेश प्रवक्ता मिथुन चंद्रवंशी, ईमान शफी, महिला संयोजक राजो लोहरा, प्रदेश युवा अध्यक्ष विजय कुमार महतो, नारायण स्वर्णकार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

 82 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *