ईस्ट जोन राष्ट्रीय एथलेटिक में गोमियां के मुकेश ने जीता रजत पदक


विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमिया प्रखंड के आइएल स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल (Modern school) का छात्र मुकेश कुमार महतो (Mukesh kumar mahato) ने ईस्ट जोन राष्ट्रीय एथलेटिक में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
मुकेश कुमार महतो ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर पिट्स मॉडर्न स्कूल के साथ-साथ पुरे गोमियां तथा बोकारो जिला का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंडर 16 नवयुवक वर्ग में मुकेश ने 2000 मीटर दौड़ को महज 6 मिनट 1 सेकंड में पूरा कर उपलब्धि हासिल की है।
ईस्ट जोन राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप 2020 गुवाहाटी में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में 6 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। इससे पूर्व रांची खेलगांव में झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में मुकेश ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त किया। यहां पर भी जीत का परचम लहराया। उसने यह उपलब्धि हासिल कर झारखंड के साथ गोमियां पिट्स मॉडर्न स्कूल और अपने गांव का नाम रोशन किया। मुकेश के पिता माधव महतो ने अपनी खुशी को बयान करते हुए कहा कि उनका होनहार पुत्र आगे भी स्कूल और राज्य का नाम रोशन करेगा। स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने खुशी जाहिर करते हुए मुकेश को बधाई दी और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल के खेल शिक्षक गंगा सर की देखरेख में आगे भी वह अपना अभ्यास जारी रखा है।

 618 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *