डॉ नीलांचल साहू स्मृति प्रतिभा पुरस्कार के लिए गोमियां के नीरज नामित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां के युवा नीरज को डॉ नीलांचल साहु स्मृति प्रतिभा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। जिससे उसके गांव तुलबुल में खुशी का माहौल व्याप्त है।

गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल रहिवासी युवा नीरज कुमार को स्थानीय साइंस एंड मैथेमैटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन एवं अन्य तीन संस्थाओं के संयुक्त बैनर तले इस माह की 24 दिसंबर को होटल न्यू ग्रैंड स्थित सिद्धिविनायक बैंक्वेट हॉल के भव्य सभागार में झारखंड राज्य (Jharkhand State) की सांस्कृतिक राजधानी देवघर में 9वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया गया है।

उक्त सम्मान समारोह में इस वर्ष गोमियां, बोकारो, झारखंड स्थित हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार के संस्थापक नीरज कुमार को डॉ. नीलाचल साहू स्मृति प्रतिभा पुरस्कार की मानद उपाधि से अलंकृत की जाएगी।

ज्ञात हो कि, प्रत्येक वर्ष डॉ नीलाचल साहू स्मृति प्रतिभा पुरस्कार भारत में विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे व्यक्ति को दी जाती है। निरज कुमार को यह उपाधि विज्ञान के श्रेत्र में लगातार काम करने पर दी जा रही है।

इससे पूर्व कुमार को विज्ञान के क्षेत्र में काम करने पर बीते माह बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था एवं विज्ञान प्रसार डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा गुजरात तथा तामिलनाडु में 2 बार ऑनलाइन माध्यम से सम्मानित किए जा चुके हैं।

सम्मान पाने की सुचना मिलने पर नीरज के माता-पिता, तुलबुल पंचायत की मुखिया ममता देवी, पंसस हरिनारायण प्रजापति, हेमंत केवट सहित ग्रामीण रहिवासियों ने व्यक्त किया है।

 314 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *