Advertisement

रथ टांड जगरन्नाथ महाप्रभु रथ मेला में गोमियां विधायक ने की शिरकत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। रथ टांड हाई स्कूल के समीप जगरन्नाथ महाप्रभु रथ पूजा मेला का आयोजन किया गया। उक्त रथ मेला में गोमियां विधायक ने शिरकत की। आयोजित रथ मेला में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में गोमियाडीह एवं होसिर में रथयात्रा का आयोजन वर्षों से किया जाता रहा है। इन दोनों स्थानों पर आसपास के बड़ी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु का तांता लगा रहता है।

इस दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को श्रद्धापूर्वक खींच कर परपंरा के अनुसार गंतव्य स्थान तक ले जाते हैं। इस अवसर पर 7 जुलाई को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी इस मेल में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस मेले का आयोजन पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है।

जानकारी के अनुसार गोमियां में रथयात्रा की शुरुआत स्थानीय रहिवासी राथो साव ने की थी। पहली बार 1952 में गोमियां हाई स्कूल के सामने उस जमाने में वहॉं स्कूल नही था, रथपूजा का आयोजन किया गया था। तब से लगातार गोमियां में रथ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है।

होसिर का गोसेटांड बना रथटांड

गोमियां प्रखंड के हद में होसिर स्थित रथटांड में वर्ष 1949 से रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।रहिवासी बताते हैं कि इस गांव का नाम गौसेटांड था। मगर जब से यहॉं रथ यात्रा और रथ पूजा किया जाने लगा तब से इस गांव का नाम रथटांड हो गया। इस दौरान भगवान जगन्नाथ पर आस्था रखते हुए दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *