Advertisement

गोमियां कांग्रेस ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्यों पर किया प्रदर्शन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में हजारी मोड़ स्थित भारत पेट्रोल पंप में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के मूल्यों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नेतृत्व गोमिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार गोमियां कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने 11 जून को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल, डीजल के बढते मूल्य पर कहा कि पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है। महंगाई अपने चरम पर है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को फर्क नहीं पड़ता। इस संबंध में गोमियां कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के बढ़ते मूल्यों के कारण आम जनता बुरी तरह त्रस्त है। खाद्यान्न वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही है और लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। इंटक के केंद्रीय संगठन मंत्री अंजनी त्रिपाठी ने कहा कि विश्व बाजार की कीमतों से अगर तुलना की जाए तो भारत में पेट्रोल, डीजल की कीमतें 3 गुना ज्यादा मूल्य वृद्धि किया गया है, जिससे जनता त्रस्त है। त्रिपाठी ने कहा कि एक ओर जहां जनता कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती महंगाई की मार झेल रही है। केंद्र की भाजपा सरकार नींद में सोई हुई है। सरकार को जनता का कोई ख्याल नहीं है। कांग्रेस के बोकारो जिला महासचिव रामकिशन रविदास ने कहा कि गरीबों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े इसलिए पेट्रोल डीजल के मूल्यों में कमी होनी चाहिए। मौके पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *