एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति करगली गेट की बैठक 18 जुलाई को आफिसर क्लब में आयोजित किया गया। अध्यक्षता बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार ने की।
जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा मनाने तथा पूजा की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया, साथ हीं पंडाल, मूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर विचार – विमर्श किया। बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पंडाल के निर्माण, मूर्ति की स्थापना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने यह भी सुनिश्चित किया कि पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।
इस अवसर पर पूजा समिति के सचिव बिनोद महतो ने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 11लाख रूपए खर्च हुए हैं। सीसीएल और कॉलोनी से 10 लाख 51 हजार चंदा आया था। बाकी पैसा पार्टी का बाकी है। वर्तमान में करगली, कारो और जीएम यूनिट का मैन पावर है।

बैठक में एएफम जी चौबे, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, कारो पीओ सुधीर सिंहा, बोकारो कोलियरी पीओ एन के सिंह, करगली वाशरी पीओ वी एन पांडेय, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह सहित यूनियन नेता श्यामल कुमार सरकार, सुजीत घोष, सुबोध सिंह पवार, विजय भोई, गजेंद्र प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, दिगंबर महतो, गणेश महतो, पंकज महतो, राम निहोरा सिंह, राजेश नायक, गब्बर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, नागेंद्र गुप्ता, दिलीप मारिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार को दुर्गा पूजा कमिटी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया।
![]()













Leave a Reply