मुश्ताक खान/मुंबई। सगीरा फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले बिहारियों के लिए सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मरीन लाईन के इस्लाम जिमखाना में आयोजित इस समारोह में पांच सौ से अधिक लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करे। इनमे बिहार के 60 लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ.बदरुल हसन सिद्दीकी उर्फ़ बदर के हाथों डॉ. महफूज उर रहमान शेख, डॉ. आयशा शेख, डॉ. माज शेख के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्यों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर इस्लाम जिमखाना को भव्य रूप से सजाया गया था। सम्मान समारोह में विभिन्न रोगों के अनुभवी डॉ. महफूज उर रहमान शेख ने कहा कि आज बिहार प्रदेश की खुशबू को लोगों ने महसूस किया, यहां की भव्यता मुंबई में बिहार की याद दिलाती है।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए सम्मान समारोह में बिहार से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया गया जो महाराष्ट्र की धरती पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। दर असल सगीरा फाउंडेशन की स्थापना मोहम्मद शाहनवाज शेख ने कुछ चुनिंदा लोगों के साथ मिलकर किया था। सगीरा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य गरीबों की मदद करना है। इसमें गरीब लड़कियों की शादी, बीमारों को आर्थिक मदद करना और उमरा आदि करना है।
बताया जाता है कि महज दो लड़कियों की शादी से शुरू हुआ फाउंडेशन अब सामूहिक विवाह और लोगों को हज उमरा पर जाने वालों की मदद करने लगा है। फाउंडेशन के कार्यों से प्रभावित बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ते जा रहा हैं, यानि अब यह कारवां बन चूका है। बिहारियों के इस सम्मान समारोह में मौजूदा विधायक अबू आसिम आजमी, पूर्व विधायक युसूफ अब्रानी ने भी शिरकत की। सगीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष कमरुजोहा उर्फ़ बच्चू भाई, सचिव इबरार अहमद शेख, खजांची अब्दुल खालिक उर्फ़ राजा हैं। इसके अलावा अन्य अहम लोगों में नेजमुद्दीन शेख आदि हैं। इस समारोह का संचालन प्रो.मंजर सिद्दीकी ने किया।
![]()













Leave a Reply