पंचायत भवन में आम सभा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पंचायत भवन कथारा में 14 जुलाई को आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया पूनम देवी तथा संचालन पंचायत सचिव अंचल कुमार ने की। आम सभा में पंचायत के मुखिया सहित दोनों पंचायत समिति सदस्य व् विभिन्न वार्डो के सदस्यगण उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार उक्त आम सभा झारखंड सरकार (Jharkhand State) के पंचायती राज विभाग के प्रंत्राक संख्या-स्था.(वि) 33/2022 दिनांक 20/6/2022 के आलोक में आयोजित किया गया।

इस उक्त आम सभा में निम्नलिखित विषय पर चर्चा किया गया जिसमें बाल सुलभ पंचायत बनना, गांव में लैंगिक समावेशी विकास करना, स्वस्थ गांव बनाना, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव का निर्माण करना, त्रिस्तरीय पंचायतों के अपने आय के साधन की वृद्धि, जल पर्याप्त गांव स्वच्छ एवं हरा गांव, गरीबी युक्त एवं भर्ती हुए सात आजीविका मुक्त गांव, सतत् विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण आदि विषय शामिल थे, जिसपर विचार विमर्श किया गया।

इसके अतिरिक्त आम सभा में डीएमएफटी (DMFT) कार्य योजना हेतु योजनाओं एवं अन्य योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया के अलावा पंचायत सचिव अंचल कुमार, पंसस निभा देवी एवं दुलारी देवी, उप मुखिया प्रमोद कुमार, वार्ड सदस्या रीता देवी, रोजी लुईस, आशा देवी, जमुना देवी, पूनम देवी, रूपा देवी, आदि।

वार्ड सदस्य राजकुमार चौहान, राजेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, भागीरथ तूरी, मोहम्मद मजलुल, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद सहित ग्रामीण रहिवासी सत्येंद्र कुमार दास, प्रवीण दास, प्रदीप कुमार मुंडा, दिनेश कुमार यादव, सुंदर लाल,आदि।

देवनारायण यादव, डॉक्टर सर्जन चौधरी, अनिल सिंह, आकाश चौहान, सन्तु कुमार, राजू रविदास, महिला समूह की बेबी देवी, सरिता सिंह, सुमित्रा देवी, बिमला देवी, यशोदा देवी, सुषमा देवी, दुलारी देवी आदि उपस्थित थे।

 155 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *