सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बरई पंचायत में आम सभा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत 12 सितंबर को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के बरई पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

बरई पंचायत भवन परिसर में आयोजित सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया विजय कुमार रवि, पूर्व ग्राम प्रधान पूरन महतो, कालेश्वर रविदास, सांसद प्रतिनिधि, जल सहिया, सेविका और ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन की ओर से परियोजना के उप महाप्रबंधक प्रशासनिक बी जी होलकर, सतर्कता अधिकारी तारीक सईद, मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक एस ए अशरफ, शकील अहमद, शिवचरण इत्यादि उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को उपमहाप्रबंधक ने पौधा प्रदान कर स्वागत किया। इसके बाद सतर्कता अधिकारी ने कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए लोकहित प्रकटीकरण एवं मुखबिर संरक्षण संकल्प 2004 के बारे में बताया। उप महाप्रबंधक ने सतर्कता से संबंधित कई मुद्दों को उठाते हुए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो को विस्तार से विषय पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में बरई पंचायत के मुखिया विजय कुमार रवि ने भी सतर्कता के मुद्दे पर अपनी बात रखी। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार एवं शाहीद इकराम ने संयुक्त रूप से किया।

 

 84 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *