गायत्री परिवार द्वारा गृहे -गृहे यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 15 मई को पुरे विश्व के कुल 25 लाख घरों में एक साथ तथा एक समय पर यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में कथारा स्थित बोडिया वस्ती एवं बोकारो थर्मल के त्रयोदस मंदिर प्रांगण में यह कार्यक्रम सैकड़ों भाई -बहनों के भागीदारी के साथ सम्पन्न किया गया।

यह कार्यक्रम गायत्री समाज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में सम्पन्न हो रहा है। उक्त जानकारी गायत्री समाज कथारा के पंचदेव प्रसाद यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि यह विराट यज्ञानुष्ठान जो बिना जाति, वर्ग, क्षेत्र, भाषा श्रद्धालुओं के सहयोग से सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यज्ञईय कार्यक्रम से पर्यावरण संतुलित होता है। यह एक ब्रह्मास्त्र प्रयोग है। इस यज्ञ से युद्ध -आतंक का वातावरण मिटेगा तथा एकता, समता व सुचिता बढ़ेगी।

कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है एवं सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय पर आधारित है। ऐसे कार्यक्रमों से दैवीय अनुग्रह बरसेगा। उसी से नए युग का अवतरण संभव होगा। उन्होंने बताया कि यज्ञ हमें त्यागमय जीवन जीने का ढंग सिखाता है, तो गायत्री हमें जीने का लक्ष्य दिखाती है।

उन्होंने कहा कि अपने परिवार को सुसंकारी बनाने हेतु जन्म दिवस, विवाह दिवस अवश्य मनाना चाहिए। ये सभी संस्कार गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में निःशुल्क कराए जाते है और करा सकते है। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ को कराने का उदेश्य एक करोड़ नए पुरोहितों की तैयारी एवं प्रशिक्षित करना है। जिसके माध्यम से विचार क्रांति अभियान को जन -जन तक पहुंचाने का लक्ष्य पुरा किया जा सके।

बोड़िया वस्ती में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में गायत्री परिवार कथारा के पुष्पा देवी, शारदा देवी ने सम्पन्न करायी। युग संगीत अवधेश कुमार तथा प्रसाद व्यवस्था जितेंद्र चौहान, संतोष विश्वकर्मा, हनुमान दयाल सिंह द्वारा तैयार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिला देवी, किरण देवी, पुष्पा देवी, कलावती देवी, हेमिया देवी, सीता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गायत्री परिवार गोमियां के समन्वयक पंचदेव प्रसाद यादव ने देते हुए बताया कि बोकारो थर्मल में यज्ञ कार्यक्रम को संपन्न कराने में राम सेवक पांडेय, काशी नाथ राम, रूप लाल महतो, बिष्णु राम, मधु सिंह, पुष्पा बर्णवाल, पुष्पा देवी, सुधा शर्मा, बीणा देवी, ज्योति देवी, ललिता देवी, मंजू सिंह, धीरज शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। यहां गायत्री परिवार कथारा के चन्द्रभूषण प्रसाद एवं झरी बर्नवाल ने कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

 365 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *