Advertisement

फुसरो के न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शास्त्रीनगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) में 8 अक्टूबर को नवरात्रि के अवसर पर गरबा डांडिया का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एनडीपीएस की निदेशिका सुषमा सिंह ने मां भगवती की पूजा अर्चना की तथा स्कूल सचिव महारुद्र नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें बच्चों को नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के बारे में बताया गया। साथ ही बताया गया कि नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा के नव रूपों की पूजा की जाती है।

वहीं विजयादशमी के दिन रावण दहन किया जाता है। पूजा में मां दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर का वध किया जाता है। जिसका अर्थ है कि बुराई पर अच्छाई की सदैव जीत होती है।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने दुर्गा वंदना और विभिन्न भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसे सभी ने दिल खोलकर सराहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चियों और शिक्षिका द्वारा डांडिया डांस भी किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से जमकर मस्ती किया।

कार्यक्रम को रेखा रानी, मंजू प्रिया, तरन्नुम, मरियम, स्मृति, डॉली, लवली, गुड़िया, निर्मला, निशा, नेहा आदि ने सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने मे शिक्षिका अनिता झा, पूजा सिंह, नेहा मल्होत्रा, अलका देवी, बिन्दू गुलाटी, बबीता कुमारी, मुस्कान सिंह और संगीता सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *