एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के दुमका जिला के हद में हंसडीह थाना क्षेत्र में बीते दिनों विदेशी (स्पेन की) एक महिला से गैंगरेप की घटना सामने आयी है। उक्त घटना का झारखंड में होना राज्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की घटना है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले।
उपरोक्त बातें 3 मार्च को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व् झारखंड, छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय शंकर नायक ने स्पेन की महिला से गैंगरेप होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह घटना झारखंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की घटना है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को इस मामले में गंभीरता पूर्वक कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
नायक ने कहा कि इन दिनो झारखंड में महिलाओं के साथ हत्या, दुष्कर्म, गैंगरेप, छीना झपटी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और सरकार धृतराष्ट्र की तरह मुक दर्शक बनी बैठी है।
कहा कि संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और राज्य के पुलिस महानिदेशक से मांग करती है कि अगर एक सप्ताह के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में राज्य में विधि व्यवस्था चौपट होती जा रही है। राज्य में लूट, हत्या, चोरी, दुष्कर्म की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है।
नायक ने कहा कि झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार विधि व्यवस्था को दुरुस्त करें। पुलिसिया व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तथा आम जनता कैसे सुरक्षित रहे इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर राज्य के डीजीपी को सख्त निर्देश दे कि राज्य में विधि व्यवस्था किसी भी हालत में खराब ना हो। इसके लिए कड़े से कड़े उपाय किया जाए।
![]()













Leave a Reply