विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गहदम झूमर का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत के अंबाटांड तथा खरकी पंचायत के ग्राम बलक्मक्का में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बीते 17 सितंबर की रात्रि गहदम झूमर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार जोबर पंचायत के अंबाटांड में विधिवत पूजा फीता काटकर जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो, उप मुखिया दौलत महतो, पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो, पूर्व मुखिया मुन्नीलाल महतो द्वारा संयुक्त रूप से झूमर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।

झूमर प्रतियोगिता में कूल 5 टीमों ने भाग लिया। झारखंडी संस्कृति एवं ढोल नगाड़े एवं मांदर की थाप से पूरे क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीण झूमर गीतों पर जमकर थिरके। प्रथम पुरस्कार विजेता अन्ना हजारे टीम गोनियाटो को ₹7000, द्वितीय पुरस्कार विजेता सोबरन ग्रुप कानी महुवा को ₹5000, तृतीय पुरस्कार विजेता नारायणपुर के हीरालाल महतो की टीम को ₹1000 एवं चतुर्थ पुरुस्कार संथाली ग्रुप दुमुहान को ₹1000 देकर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिप सदस्य सरजू पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की लोक नृत्य कला झूमर प्रतियोगिता का आयोजन करने से युवाओं में लुप्त प्रतिभा को जागृत करने का अवसर प्राप्त होता है। आज से हम संकल्प लेते हैं कि हम कभी झारखंडी नृत्य कला को कभी मिटने नहीं देंगे।

मौके पर शंकर प्रसाद महतो, महेश महतो, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो, उदय महतो, दौलत महतो, चुरामण महतो, समाजसेवी राजेंद्र मंडल, तुलेश्वर महतो, बिनोद महतो, चिंतामन, प्रमोद, जयनारायण महतो, किशुन महतो, रूपेश महतो सहित काफ़ी संख्या में पुरुष एवं झूमर प्रेमी गण मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत ग्राम बलक्मक्का में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बीते 17 सितंबर की रात गहदम झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंकर महतो, गाल्होवार पंचायत के पूर्व मुखिया रीतलाल महतो, लखन महतो, निरंजन महतो, धनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। झूमर अखाड़े में विभिन्न गांवों के झूमर टीम ने भाग लिया और एक से एक बढ़कर एक झूमर गीत प्रस्तुत किया गया।

खरकी के झूमर टीम ने चार चांद लगाया और गाल्होवार के पूर्व मुखिया रीतलाल महतो एवं पंचायत उप मुखिया के हाँथो से खरकी टीम को प्रथम पुरस्कार नगद पाँच हज़ार रुपये, द्वितीय पुरस्कार जोबर पंचायत के उच्चाघना टीम को नगद तीन हज़ार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित गाल्होवार के पूर्व मुखिया रीतलाल महतो ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं परंपरा को बचाए रखने के लिए इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है। पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंकर महतो ने कहा कि झूमर हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसे बचाए रखना हमारा कर्तव्य है।

कार्यक्रम के मुख्य रूप से पूजा कमेटी के अध्यक्ष बुधन महतो, सचिव धानेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष शुकर महतो, डिलचंद महतो, टहल महतो, मनोज महतो, राजेश महतो, कन्हाई महतो, लालचंद महतो, छात्रधारी महतो, अनिल महतो के अलावा सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

 344 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *