Advertisement

प्रखंड सचिवों की बैठक से माले को सांगठनिक रूप से मजबूती पर बल

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। फासीवादी केंद्र की मोदी सरकार के तमाम जनविरोधी नीति का भाकपा माले विरोध करेगी। सदस्यता भर्ती, नवीकरण, लोकयुद्ध सदस्यता, शाखा एवं पंचायत सम्मेलन के जरिये भाकपा माले संगठन को चुस्त- दुरूस्त करेगी।

इस आशय का निर्णय 5 सितंबर को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में प्रखंड सचिवों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के अलावा दिनेश कुमार सिंह, अजय कुमार, लक्ष्मी साह, सुशील कुमार, अनील चौधरी, सत्यनारायण महतो, राजकुमार पासवान, गंगा प्रसाद पासवान, रामचंद्र पासवान, रामचंद्र प्रधान, ललन कुमार, महावीर पोद्दार, जयंत कुमार आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किये।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला सचिव कॉमरेड उमेश कुमार ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इन मुद्दों पर कार्रवाई कर जनता को सहूलियत देने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार हिंदू- मुस्लिम, मंदीर- मस्जिद, नफरत की राजनीति को बढ़ावा देकर जनता को बरगला रही है।

कहा कि भाकपा माले सांगठनिक रूप से भाकपा माले को मजबूत कर फासीवादी एवं सांप्रदायिक मोदी सरकार के हर जनविरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष करेगी एवं 2024 के चुनाव में सत्ता से बेदखल करेगी।

बैठक में कॉ उमेश ने महिला संगठन ऐपवा का सदस्यता अभियान में तेजी लाने, आगामी 17-18 दिसंबर को जिला कार्यालय में जिला कमिटी का दो दिवसीय बैठक करने, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड सम्मेलनों को सहयोग देकर सफल बनाने समेत अन्य सांगठनिक एवं राजनीतिक निर्णय लिए जाने की जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *