स्वतंत्रता सेनानी व चांदो के सेवानिवृत शिक्षक बिसेश्वरराम नायक का निधन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चांदो ग्राम निवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं सेवानिवृत शिक्षक 91 वर्षीय बिसेश्वरराम नायक का 8 जून की शाम उनके आवास में निधन हो गया। वे आजादी के समय से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे व एक सच्चे सिपाही के बतौर कार्य किया।
जानकारी के अनुसार दिवंगत बिसेश्वरराम नायक चार दशक तक शिक्षा से जुड़कर सरकारी विद्यालयों में निष्ठापूर्वक सेवा पूरी की। उनके निधन की खबर पाकर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह, मुखिया राजेन्द्र नायक, रहिवासी राजेन्द्र सिंह राजू, अशोक मंडल, आनंद कुमार भगत, गोपिन मुर्मू, गौरीनाथ कपरदार, मोहनराम शर्मा, देवब्रत जयसवाल, जनक प्रसाद भगत, झामुमो नेता काशीनाथ केवट, अशोक मुर्मू, ललन सोनी, सहदेव नायक आदि ने दिवंगत शिक्षक के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त किया है। मूसलाधार वर्षा एवं रात होने के कारण उनका अंतिम संस्कार दूसरे दिन 9 जून को प्रातः किया जाएगा।

 320 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *