Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा नेत्र जांच शिविर में निःशुल्क चश्मा वितरण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) सीएसआर कार्यालय बोकारो थर्मल में 10 मार्च को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर डीवीसी सीएसआर की ओर से पिछले माह आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच के बाद ऑपरेशन करवाकर वापस लौटे मरीजों का निःशुल्क नेत्र जांच पुरुलिया नेत्र अस्पताल से आए डॉ सुशांतु मंडल ने सीएसआर कार्यालय में किया।

मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने वाले 51 मरीजों को एवं ऑपरेशन का जरूरत नहीं पड़ने वाले 25 मरीजों के बीच निःशुल्क चश्मा का वितरण किया गया।ज्ञात हो कि मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन बीते माह 5 फरवरी को नेताजी आई हॉस्पिटल रामचन्द्रपुर, पुरूलिया (पश्चिम बंगाल) में किया गया था। चश्मा वितरण के अवसर पर सीएसआर कर्मी भैरव महतो, रमेश यादव, सुष्मिता बरनवाल आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *