महिला कल्याण समिति द्वारा निःशुल्क साड़ी वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महिला कल्याण समिति ढोरी द्वारा जन सहयोग से बीते 12 जून को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कदमाडीह में निःशुल्क साड़ी का वितरण किया गया। उक्त जानकारी समिति के वित्तीय पदाधिकारी और महासचिव श्याम कुंवर भारती ने दी।

भारती ने बताया कि कदमडीह में जरूरतमंद वृद्ध, बिधवा और अत्यंत गरीब दर्जनों महिलाओं के बीच निःशुल्क साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी पाकर जरूरत मंद महिलाओ ने हर्ष प्रकट किया।
साड़ी वितरण कार्यक्रम में श्याम कुंवर भारती के अलावा समिति के फील्ड ऑफिसर मनोज कुमार राय, कार्यकर्ता बिनोद सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

भारती ने बताया कि इस तरह का सहायता कार्य संस्था द्वारा लगातार जारी है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों और समाज सेवियों से अनुरोध किया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं व् बच्चों की सहायता हेतू अपनी नई और पुरानी वस्तुएं वस्त्र, बर्तन, जूते, चप्पल, साड़िया, पैंट और शर्ट आदि दान में दे, ताकि जरूरतमंदो की मदद की जा सके।

 165 total views,  4 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *