Advertisement

सीसीएल जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा 11 फरवरी को हथिया गोंदा स्कूल राँची में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 67 बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां उपस्थित चिकित्सकों ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

ज्ञात हो कि शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्रारंभिक स्तर पर संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना था। शिविर के सफल आयोजन में सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ जूही, डॉ शिल्पी झा, स्वास्थ्य कर्मी मुन्ना कुमार सिंह एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। ज्ञात हो कि सीसीएल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *