हर हाल में एनडीए प्रत्याशी को विधायक बनाएंगे-खुशबू व् टिकैत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डुमरी उप चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट गोनियाटो पंचायत फुटबॉल मैदान में 21 अगस्त को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपरघाट के नौ पंचायत के आजसू पार्टी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता आजसू नावाडीह प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार मरांडी व् संचालन सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने की।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से उपरघाट जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव टिकैत कुमार महतो उपस्थित थे।

बैठक में जिप सदस्या कुमारी खुशबू महतो एवं पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि डुमरी उप चुनाव में एनडीए गठबंधन के आजसू पार्टी उम्मीदवार यशोदा देवी को हर हाल में विधायक बनाएंगे। कहा कि चुनाव प्रचार प्रसार में आजसू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हम दोनों पति पत्नी मिलकर चुनाव प्रचार करेंगें। यशोदा देवी को विधायक बनाएंगे।

बैठक में कहा गया कि नावाडीह के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आगामी 23 अगस्त को होने वाले चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में उपरघाट से हजारों चूल्हा प्रमुख एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में उपरोक्त के अलावा अशोक कुमार रवि, राजेश तुरी, दामोदर महतो, फूलचंद मरांडी, खेमलाल महतो, लुकेश महतो, नवल महतो, महादेव महतो, अनिल रविदास, रूपेश रविदास, परमेश्वर साव, पंचायत समिति सदस्य नागेश्वर महतो, गौतम महतो, अमृत महतो, दीपक नायक, बबलू प्रजापति, साजन सिंह, आकाश महतो, महेंद्र महतो, कपिल तुरी, संतोष महतो, गणपत महतो, आदि।

दिनेश कुमार महतो, विजय कुमार, त्रिवणी महतो, अजय मंडल, दौलत महतो, गोपाल मरांडी, जितेंद्र मुर्मू, विनोद मुर्मू, अनंतलाल मुर्मू, दिलीप महतो, कामेश्वर महतो, सुरेंद्र प्रजापति, सरोज प्रजापति, पवन प्रजापति, जितेंद्र महतो, शयमसुन्दर महतो, सीताराम महतो, सेवा प्रजापति सहित सौ से अधिक ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 103 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *